काम की खबर (रेलवे)
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली जंक्शन- हरिद्वार जंक्शन के लिए अनारक्षित स्पेशल रेलगाडियों का संचालन शुरू किया है। गाड़ी संख्या 04413 रविवार रात 10.35 बजे चलकर सुबह 4.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी, जबकि वापसी गाड़ी संख्या 04414 हरिद्वार से सोमवार शाम 5.20 बजे चलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा रेलगाड़ी संख्या 04413/04414 दिल्ली जंक्शन- हरिद्वार जंक्शन - दिल्ली जंक्शन अनारक्षित स्पेशल रेलगाडियों के संचालन का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04413 रविवार (23 अगस्त) रात 10.35 बजे चलकर अगली सुबह 4.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04414 हरिद्वार जंक्शन से सोमवार (24 अगस्त) शाम 5.20 बजे चलकर रात 11.45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।


