कोलकाता से कानपुर व आगरा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोलकाता से कानपुर सेंट्रल और आगरा कैंट के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेनें 21 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक संचालित होंगी। इन ट्रेनों का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा और यात्रियों से समय रहते टिकट आरक्षित कराने की अपील की गई है।

कोलकाता से कानपुर व आगरा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

जसीडीह प्रतिनिधि। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता से कानपुर सेंट्रल और आगरा कैंट के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर- 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार 21 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 8 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

विशेष ट्रेनों का परिचालन विवरण

वहीं ट्रेन नंबर- 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार 22 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक सुबह 7:25 बजे कोलकाता से प्रस्थान कर अगले दिन रात 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर- 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन नंबर- 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 24 जुलाई से 25 सितंबर 2026 तक सुबह 7:25 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

स्टेशनों पर ठहराव और कोच सुविधाएं

दोनों जोड़ी विशेष ट्रेनों का ठहराव पूर्व रेलवे के नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों की आरक्षण तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। यात्रियों से समय रहते टिकट आरक्षित कराने की अपील की गई है।

सामान्य प्रश्न

विशेष ट्रेनों की प्रारंभ तिथि क्या है?
विशेष ट्रेनों की प्रारंभ तिथि 21 जुलाई 2026 है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।