पूजा के अवसर पर बरौनी होकर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
बरौनी, रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें पोत्तनूर, आनंद विहार, नई दिल्ली और कामाख्या के बीच चलेंगी। यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा देने हेतु ये ट्रेनें विभिन्न तारीखों पर संचालित की जाएंगी।

बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्रियों के सुविधा के लिए बरौनी होकर चार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 04 अक्टूबर से एक नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को पोत्तनूर से चलेगी। वापसी में बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल सात अक्टूबर से नौ नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को बरौनी से खुलेगी। आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से सात नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार चलेगी। वापसी में जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से आठ नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से खुलेगी। नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल एक अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन को नई दिल्ली खुलेगी।
वापसी में सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल तीन अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुपौल से खुलेगी। दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को दिल्ली खुलेगी। वापसी में कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को कामाख्या से खुलेगी। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।


