ट्रेनों की बेडरोल धुलाई में साढ़े आठ खर्च करेगा रेलवे
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में टाटानगर के ट्रेनों के बेडरोल (कंबल, चादर, आदि) की धुलाई के लिए नई एजेंसी नियुक्त की गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन इस प्रक्रिया पर 8 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका उद्देश्य यात्रियों की शिकायतों को कम करना और धुलाई की गुणवत्ता में सुधार करना है।

जमशेदपुर। टाटानगर की ट्रेनों के बेडरोल कंबल, चादर व अन्य की धुलाई एजेंसी करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। बेडरोल धुलाई में रेलवे साढ़े 8 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगा, ताकि यात्रियों को शिकायत का अवसर न मिले। बताया जाता है कि अभी टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली 12 ट्रेनों के एसी कोच में बेडरोल (कंबल, चादर, टॉवल, तकीया कवर) चढ़ता है। टाटानगर में बेडरोल धुलाई के लिए लाउंड्री भी है, लेकिन रोज 42 हजार से ज्यादा बेडरोल की धुलाई में दिक्कत होती है। इससे रेलवे एजेंसी के माध्यम बेडरोल की धुलाई कराता है। सूचना के अनुसार, बेडरोल को लेकर हर महीने ट्रेनों से 10-12 शिकायत भी होती है।
रेलवे जोन से बेडरोल धुलाई में लापरवाही नहीं करने का सख्त आदेश है।


