त्योहारों से पहले बढ़ी सात स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि
कानपुर। यात्रियों की बढ़ती मांग और त्योहारों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। कानपुर से ट्रेन 7 से 28 सितंबर तक चलेगी। अन्य शहरों में भी विभिन्न ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

कानपुर। यात्रियों की बढ़ती मांग और आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने सात जोड़ी विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही चलेंगी। रेलवे के इस फैसले से कानपुर, प्रयागराज, झांसी, आगरा, सूबेदारगंज समेत विभिन्न शहरों से गुजरात और महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कानपुर सेंट्रल-असरवा स्पेशल (01905/01906) के चार-चार फेरे बढ़ाए गए हैं। कानपुर से यह ट्रेन सात से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और असरवा से आठ से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। प्रयागराज-गांधीग्राम (04111/04112) के नौ-नौ, सूबेदारगंज-वलसाड (04119/04120) के चार-चार, प्रयागराज-दादर (04139/04140) के चार-चार तथा सूबेदारगंज-उधना (04155/04156) के पांच-पांच अतिरिक्त फेरे होंगे।
सूबेदारगंज-दादर (04175/04176) के भी चार-चार और सूबेदारगंज-वलसाड (04177/04178) के पांच-पांच फेरे बढ़ाए गए हैं।परिचालन संबंधी कारणों से गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। एक सितंबर से ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से शाम चार बजे रवाना होगी। पहले इसका निर्धारित समय शाम 4:15 बजे था। यानी ट्रेन अब 15 मिनट पहले चलेगी।


