रेलवे में प्वाइंटमैन का बना चार ग्रेड
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में, रेलवे में प्वाइंटमैन की ग्रेड का विस्तार किया गया है। इससे 66 हजार से अधिक प्वाइंटमैन को लाभ होगा। ग्रुप डी की भर्तियों के बाद पुरानी प्वाइंटमैन को प्रमोशन भी मिलेगा। कांग्रेस नेता शशि मिश्रा ने इस निर्णय को रेलवे कैडर के पुनर्गठन की मांग का परिणाम बताया।

जमशेदपुर। सुरक्षित ट्रेन परिचालन में अग्रणी कर्मचारी प्वाइंटमैन के ग्रेड में विस्तार हुआ है। रेलवे में 66 हजार से ज्यादा प्वाइंटमैन को अभी सहूलियत होगी जबकि ग्रुप डी की बहाली संपन्न होने के बाद पुराने प्वाइंटमैन को प्रमोशन का लाभ होगा। बताया जाता है कि, रेलवे में पहला प्वाइंटमैन का दो ग्रेड हुआ करता था। जिसे कार्य विस्तार एवं सुविधा के लिए चार ग्रेड रेलवे बोर्ड से किया गया है। मेंस कांग्रेस नेता शशि मिश्रा ने बताया कि नया आदेश जल्द ही दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में भी लागू होगा। उन्होंने बताया कि रेलवे में वर्षों से प्वाइंटमैन के कैडर पुनर्गठन की मांग उठ रही थी।


