ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन रद्द

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

रेल प्रशासन ने यात्रियों के सुविधा के लिए देवलाली-दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में विस्तार किया है। यह ट्रेन 18 जुलाई से 8 अगस्त तक हर शनिवार चलेगी। वहीं ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल के कुछ फेरे परिचालनिक कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं।

ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन रद्द

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन संख्या 01053/54 देवलाली-दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में विस्तार का निर्णय लिया है। वहीं परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल के फेरे निरस्त कर दिए गए हैं।रेलवे के अनुसार देवलाली से दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 01053 हर शनिवार को 18 जुलाई से आठ अगस्त तक चलेगी। वापसी में दानापुर से हर सोमवार को 20 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित होगी। दूसरी ओर ग्वालियर से बरौनी जाने वाली गाड़ी संख्या 04137 के मंगलवार और शनिवार के फेरे 21जुलाई से 18अगस्त तक निरस्त रहेंगे।

इसी तरह बरौनी से ग्वालियर आने वाली 04138 के बुधवार और रविवार को 22 जुलाई से 19अगस्त तक नहीं चलेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन रद्द