56 दिव्यांग रेल कर्मियों को मिली थ्री-व्हीलर स्कूटी

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी में, उत्तर मध्य रेलवे के स्टाफ बेनिफिट फंड द्वारा 56 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को थ्री-व्हीलर स्कूटी वितरित की गई। यह पहल कर्मचारियों के आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। मंडल रेल प्रबंधक ने इसे कर्मचारियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

56 दिव्यांग रेल कर्मियों को मिली थ्री-व्हीलर स्कूटी

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के स्टाफ बेनिफिट फंड द्वारा सीनियर रेल संस्थान, झांसी में आयोजित समारोह में 56 लोकोमोटर दिव्यांग रेल कर्मचारियों को थ्री-व्हीलर स्कूटी वितरित की गई। यह कार्यक्रम मंडल में पहली बार हुआ। जिसका उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक आवागमन को अधिक सुरक्षित, सरल एवं सम्मानजनक बनाना है। मंडल रेल प्रबंधक, झांसी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि भारतीय रेल सदैव अपने कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग कर्मचारियों को थ्री-व्हीलर स्कूटी उपलब्ध कराना उनके आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता एवं कार्यक्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल लाभार्थियों के जीवन को अधिक सुगम बनाएगी। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं स्टाफ बेनिफिट फंड के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने भारतीय रेल में दिव्यांगजन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समावेशी कार्य संस्कृति किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूटियों में अनुमोदित रेट्रोफिटेड किट लगाई गई है तथा सभी वाहनों का पंजीकरण एवं बीमा भी कराया गया है। उन्होंने स्टाफ बेनिफिट फंड द्वारा कर्मचारियों के लिए गंगटोक भ्रमण, ग्रुप डी रेस्ट हाउस का पुनर्विकास, चित्रकूट एवं खजुराहो हॉलीडे होम, पेंशनर्स सेवा कक्ष, चिकित्सा सुविधाएँ, बीमारी अनुदान तथा मेधावी बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ला, मंडल के सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, स्टाफ बेनिफिट फंड समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में जी .पी. मिश्रा ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।