वाराणसी मंडल के तीन रूट पर कवच को मंजूरी, बजट भी जारी
- छपरा-औड़िहार, मऊ-शाहगंज और इंदारा-फेफना मार्ग पर होगा काम -बोर्ड ने सभी लाइनों को कचव

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। एनईआर के वाराणसी रेल मंडल के तीन रूट पर कवच लगाने की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने 614.75 किमी लंबे रूट के लिए 223 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस पर कवच वर्जन 4.0 लगेगा। इससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा मजबूत होगी। वाराणसी मंडल यूपी के वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, गोरखपुर और बिहार के सीवान, छपरा और गोपालगंज तक फैला है। जिन लाइनों को मंजूरी मिली है उनमें छपरा-औड़िहार, मऊ-शाहगंज और इंदारा-फेफना मार्ग शामिल हैं। इससे पहले डोमिनगढ़ से स्वामी नारायण छपिया तक के रूट को कवच मार्ग घोषित किया जा चुका है।
गोरखपुर से भटनी तक कवच का काम नवंबर तक पूरा करना है।टक्कर रोकने में कारगरकवच तकनीक से एक ही ट्रैक पर ट्रेनों की टक्कर रुकेगी। इसमें जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल होता है। टक्कर की आशंका पर ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएगा और पांच किमी के दायरे में सभी ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। यह प्रणाली ब्रेक, हॉर्न और थ्रॉटल की मॉनिटरिंग करती है। लोको पायलट से चूक पर ऑडियो-वीडियो अलर्ट देता है और रेड सिग्नल पार होते ही ब्रेक लगा देता है।

