मंडल के तीन रेल रूट पर लगेगा ‘कवच’

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी रेल मंडल के तीन रूट पर कवच लगाने की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने 614.75 किमी लंबे रूट के लिए 223 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित होगा और टकराव की आशंका को कम किया जाएगा। कवच प्रणाली जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी का प्रयोग करती है।

मंडल के तीन रेल रूट पर लगेगा ‘कवच’

वाराणसी/ गोरखपुर, हिटी। वाराणसी रेल मंडल के तीन रूट पर कवच लगाने की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने 614.75 किमी लंबे रूट के लिए 223 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इन रूट पर कवच वर्जन 4.0 लगेगा। इससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित होगा। वाराणसी मंडल यूपी के वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, गोरखपुर और बिहार के सीवान, छपरा और गोपालगंज तक फैला है। जिन लाइनों पर कवच लगाने की मंजूरी मिली है, उनमें छपरा-औड़िहार, मऊ-शाहगंज और इंदारा-फेफना मार्ग शामिल हैं। इससे पहले डोमिनगढ़ से स्वामी नारायण छपिया तक के रूट को कवच मार्ग घोषित किया जा चुका है।

गोरखपुर से भटनी तक कवच का काम नवंबर तक पूरा करना है। कवच तकनीक से एक ही ट्रैक पर ट्रेनों की टक्कर रूकेगी। इसमें जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल होता है। टक्कर की आशंका पर ऑटोमेटिक ब्रेक लगने के साथ पांच किमी के दायरे में सभी ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। यह प्रणाली ब्रेक, हॉर्न और थ्रॉटल की मॉनिटरिंग करती है। लोको पायलट से चूक पर कवच ऑडियो-वीडियो अलर्ट देता है और रेड सिग्नल पार होते ही ट्रेन में ब्रेक लगा देता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंडल के तीन रेल रूट पर लगेगा ‘कवच’