गोमती नगर-वलसाड के बीच चलना शुरू हुई त्योहार स्पेशल
हिन्दुस्तान, आगरा
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोमती नगर और वलसाड़ के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से चलेगी, जबकि वापसी में 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार वलसाड़ से रवाना होगी। इसमें जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणियों के कुल 20 कोच होंगे।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 05033/05034 गोमतीनगर-वलसाड़-गोमतीनगर गोमती नगर चलाने की घोषणा की है। ट्रेन 5 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से और 6 अक्तूबर 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड़ से चलेगी। ट्रेन गोमती नगर से सोमवार को दोपहर 2 बजे चलकर रात 12.35 बजे ईदगाह जं. स्टेशन और अगले दिन शाम 5 बजे वलसाड़ पहुंचेगी। ट्रेन वापसी में वलसाड़ से मंगलवार को रात 10.15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2.45 बजे ईदगाह जं. और रात 2 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 6 स्लीपर, 2 एसी सेकेंड, 8 एसी थर्ड कोच लगे होंगे।


