गोमो होकर 10 को चलेगी लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

दुर्गापूजा के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोमो होकर लखनऊ-आदित्यपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 10 अक्तूबर को लखनऊ से आदित्यपुर के लिए ट्रेन चलेगी, जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी और सुबह 7.10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी।

गोमो होकर 10 को चलेगी लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल

धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्गापूजा में ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोमो होकर लखनऊ-आदित्यपुर-लखनऊ के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार लखनऊ से आदित्यपुर जाने वाली 04218 स्पेशल ट्रेन 10 अक्तूबर को लखनऊ से दोपहर 12.05 बजे खुलेगी। यह ट्रेन रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया रात 3.15 बजे, भोजूडीह, अनारा, पुरुलिया और चांडिल स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 7.10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी। इसी तरह 04217 आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल 15 अक्तूबर को सुबह 11.10 बजे आदित्यपुर से खुलकर दोपहर 3.50 बजे गोमो और अगले दिन सुबह सात बजे लखनऊ पहुंचेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोमो होकर 10 को चलेगी लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल