टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर के बीच चल रही नियमित ट्रेन
हिन्दुस्तान, आगरा
रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा के बीच स्पेशल ट्रेन नियमित करने की घोषणा की है। यह ट्रेन 31 अगस्त से चलना शुरू करेगी। ट्रेन सं. 15094/15093 सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी, सुबह 4.05 बजे टनकपुर से निकलकर दोपहर 12.20 बजे अछनेरा पहुंचेगी।

रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि नियमित ट्रेन सं. 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्स्प्रेस के नाम से चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से टकनपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से अछनेरा से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलेगी। ट्रेन टनकपुर से सुबह 4.05 बजे चलकर दोपहर 12.20 बजे अछनेरा और अछनेरा से दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 11.45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 6 चेयरकार, 1 एसी चेयरकार, 8 जनरल कोच लगे होंगे।


