टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर के बीच चलेगी नियमित ट्रेन

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

भारतीय रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की घोषणा की है। ट्रेन 31 अगस्त से शुरू होकर, टनकपुर से सुबह 4.05 बजे चलेगी और अछनेरा पहुंचकर दोपहर 12.20 बजे वापस लौटेगी। इसमें 6 चेयरकार, 1 एसी चेयरकार और 8 जनरल कोच शामिल होंगे।

टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर के बीच चलेगी नियमित ट्रेन

रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि नियमित ट्रेन सं. 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्स्प्रेस के नाम से चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से टकनपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से अछनेरा से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलेगी। ट्रेन टनकपुर से सुबह 4.05 बजे चलकर दोपहर 12.20 बजे अछनेरा और अछनेरा से दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 11.45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 6 चेयरकार, 1 एसी चेयरकार, 8 जनरल कोच लगे होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटनकपुर-अछनेरा-टनकपुर के बीच चलेगी नियमित ट्रेन