खजुराहो-रुंधी के बीच आज से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू

हिन्दुस्तान, आगरा
share

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे खजुराहो और रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। खजुराहो से यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी, जबकि रुंधी से 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सेवा उपलब्ध होगी। ट्रेन आगरा कैंट पर भी रुकेगी और इसमें स्लीपर, जनरल तथा एसी थ्री टियर कोच होंगे।

खजुराहो-रुंधी के बीच आज से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू

आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी सं. 01829/01830 खजुराहो-रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन खजुराहो से रुंधी के लिए 15 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को और रुंधी से खजुराहो के लिए 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन खजुराहो से शाम 5 बजे चलकर रात 2.25 बजे आगरा कैंट और सुबह 06:00 बजे रुंधी पहुंचेगी। ट्रेन रुंधी से शाम 6.45 बजे चलकर रात 8.35 बजे आगरा कैंट और सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ट्रेन में 5 स्लीपर, 12 जनरल, 1 एसी थ्री टियर कोच लगे होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखजुराहो-रुंधी के बीच आज से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू