अहमदाबाद-मालदा टाउन के बीच चलेगी स्पेशल
हिन्दुस्तान, आगरा
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अहमदाबाद और मालदा टाउन के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन अहमदाबाद से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और मालदा टाउन से 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। रास्ते में यह ईदगाह जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन में 12 थर्ड एसी और 8 स्लीपर कोच होंगे।

आगामी त्योहारी सीजन के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी सं. 09401/09402 अहमदाबाद-मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 21, 28 अक्तूबर, 4, 11, 18, 25 नवंबर को प्रत्येक बुधवार को और मालदा टाउन से 16, 23, 30 अक्तूबर, 6, 13, 20, 27 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से बुधवार को दोपहर 3.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे ईदगाह जं. व अगले दिन सुबह 10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। ट्रेन मालदा टाउन से शुक्रवार को शाम 6.10 बजे चलकर अगले दिन रात 8.20 बजे ईदगाह व अगले दिन अहमदाबाद पहुंचेगी।
ट्रेन में 12 थर्ड एसी, 8 स्लीपर कोच लगे होंगे।

