कवच से लैस होंगे 680 रूट 206 करोड़ रुपये मंजूर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय रेलवे ने 680 रूटों को कवच सुरक्षा प्रणाली से लैस करने के लिए 206 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह कदम रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रणाली से ट्रेन की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और आपात स्थिति में स्वचालित तरीके से ब्रेक लग जाएंगे।

कवच से लैस होंगे 680 रूट 206 करोड़ रुपये मंजूर

रेलवे ने 680 रूट को कवच से लैस करने के लिए 206 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। रेल सुरक्षा में ये बड़ा कदम है। रायपुर में इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव के लिए 175 करोड़ रुपये दिए गए हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार उत्तरी रेलवे के दिल्ली मंडल के रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती- बठिंडा रेलखंडों सहित उनसे जुड़ी शाखा लाइनों के 680 रूट किलोमीटर पर कवच प्रणाली लगाने को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने बताया कि यह परियोजना देशभर में उच्च घनत्व और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर कवच प्रणाली के चरणबद्ध विस्तार की योजना का हिस्सा है। कवच भारत में विकसित स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है।

यह प्रणाली ट्रेन की टक्कर को रोकने में मदद करती है। मंत्रालय के अनुसार प्रणाली ट्रेन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखती है और जरूरत पड़ने पर स्वतः ब्रेक लगा देती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।