आगरा-कोलकाता स्पेशल में बढ़ेंगी सीटें
जसीडीह प्रतिनिधित्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों मे

जसीडीह प्रतिनिधि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे दोनों ट्रेनों में कोचों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी और नवंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रभावी रहेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा संचालित ट्रेन संख्या- 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल में 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। वहीं, ट्रेन संख्या- 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल में 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
दोनों ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) कोच लगाए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से यात्रियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

