पार्सल सुविधा के लिए विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाए
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने देवलाली-दानापुर मिश्रित साप्ताहिक विशेष ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 12, 19 सितंबर को और वापसी 14, 21 सितंबर को चलेंगी।
पार्सल सुविधा के लिए विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाए
प्रयागराज, संवाददाता। यात्रियों की सुविधा और पार्सल निस्तारण को देखते हुए रेलवे ने 01053/54 देवलाली-दानापुर मिश्रित साप्ताहिक विशेष ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है।01053 देवलाली-दानापुर विशेष ट्रेन 12 और 19 सितंबर को शनिवार के दिन चलेगी। वहीं वापसी में 01054 दानापुर-देवलाली विशेष ट्रेन 14 और 21 सितंबर को सोमवार के दिन चलेगी।


