छठ पूजा के लिए घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में रेलवे

विशेष संवाददाता, हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

भारतीय रेल आने वाले त्योहारी सीजन के मद्देनजर अगले माह से कुछ और विशेष ट्रेन चला सकता है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है। इनमें छोटी और लंबी दूरी दोनों तरह की...

operation theatre like fresh air will be found in coaches of ac train experiment is being done in ra

भारतीय रेल आने वाले त्योहारी सीजन के मद्देनजर अगले माह से कुछ और विशेष ट्रेन चला सकता है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है। इनमें छोटी और लंबी दूरी दोनों तरह की ट्रेनें शामिल है। इनके लिए विभिन्न जोन से सुझाव लिए जा रहे हैं।

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे फिलहाल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन नहीं कर रहा है। पूरी तरह प्रोटोकॉल का पालन और सभी तरह के सुरक्षा एहतियात बरतने के साथ केवल आरक्षित श्रेणी की ट्रेनों का ही परिचालन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अभी कुछ महीनों तक इसी तरह के सुरक्षा इंतजामों का रेलवे में सख्ती से पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कोरोना महामारी कम होने के बाद रेल के AC कोच में मिलेंगे कंबल और बेडशीट, रेलवे ने दिया ये जवाब

रेलवे ने हाल में 12 सितंबर से 80 और विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़कर 310 हो जाएगी। साथ ही यात्रियों की भीड़ वाली ट्रेनों में राहत देने के लिए क्लोन ट्रेन चलाने की भी तैयारी कर ली गई है। इस बीच रेलवे ने संकेत दिए हैं कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अक्तूबर माह से कुछ और ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है और विशेष ट्रेनों की संख्या 400 तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें- रेलवे शताब्दी, वंदे भारत, हमसफर सहित 40 जोड़ी नई ट्रेन चलाएगा, जानें कब से होगा रिजर्वेशन

हालांकि, सरकार की कोशिश है कि इस समय लोगों की आवाजाही कम से कम हो और जरूरत पड़ने पर ही लोग यात्रा करें। हालांकि अनलॉक- चार और आने वाली स्थितियों में जिस तरह से कामकाज के लिए लोगों का आना-जाना शुरू हुआ है, वह अब लगातार बढ़ने की संभावना है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछठ पूजा के लिए घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी