कोरोना महामारी कम होने के बाद रेल के AC कोच में मिलेंगे कंबल और बेडशीट, रेलवे ने दिया ये जवाब

एएनआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोरोना महामारी कम होने के बाद भी अगर आप रेल के एसी कोच में सफर करेंगे तो रेलवे यात्रियों को कंबल और बेडशीट नहीं देगा। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को  दी।...

no blankets in ac coaches

कोरोना महामारी कम होने के बाद भी अगर आप रेल के एसी कोच में सफर करेंगे तो रेलवे यात्रियों को कंबल और बेडशीट नहीं देगा। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को  दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद भी रेलवे यात्रियों को कंबल और बेडशीट नहीं देगा। 

यादव ने कहा कि हमने यात्रियों को सिंगल-यूज बेड देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यात्री सफर के दौरान अपनी बेडशीट और कंबल ले जा सकते हैं। इसके लिए एक विस्तृत नीति बनाई गई है और निर्णय लिया गया है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि रेल यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है इसलिए रेलवे ने ऐसा निर्णय लिया है। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया कि रेलवे लगभग 500 ट्रेनों का संचालन बंद कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी ट्रेन के परिचालन को रोकने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही किसी स्टेशन को बंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम 'जीरो-आधारित टाइम टेबल' तैयार कर रहे हैं और इसमें आईआईटी मुंबई की मदद ले रहे हैं। यादव ने कहा कि यह भी संभव है कि कुछ नई ट्रेनों को चलाया  जाएगा या मौजूदा ट्रेनों का नाम बदला जाएगा या उन्हें पुनर्निर्धारित किया जाएगा। चेयरमैन ने यह भी स्पष्ट किया कि शून्य आधारित टाइम टेबल लाने का उद्देश्य रेल यात्रा को यथासंभव सुविधाजनक बनाना और यात्रियों को भीड़-भाड़ से मुक्त यात्रा प्रदान करना है। 

Arun Binjola

लेखक के बारे में

Arun Binjola
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्या कोरोना कम होने के बाद रेल के AC कोच में मिलेंगे कंबल और बेडशीट?