सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन में बढ़ा स्लीपर कोच
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह स्लीपर कोच 8 सितंबर से बढ़कर 9 हो जाएगा। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक सीटों की उपलब्धता मिलेगी।

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज-वलसाड विशेष ट्रेन में एक स्लीपर कोच स्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज-वलसाड में आठ सितंबर से स्लीपर कोच की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो जाएगी। इसके साथ ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ डिब्बे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04178 वलसाड-सूबेदारगंज में नौ सितंबर से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। रेलवे के अनुसार इससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीट उपलब्धता में राहत मिलेगी।


