ग्रामीण डाक सेवक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सुरसंड में भारतीय डाक विभाग, सीतामढ़ी प्रमंडल के अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का नौवां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और ग्रामीण डाक सेवकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। विधायक प्रो. नागेंद्र राउत और अन्य स्थानीय नेताओं ने अधिवेशन में भाग लिया।

ग्रामीण डाक सेवक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

सुरसंड। स्थानीय उपडाकघर परिसर में रविवार को भारतीय डाक विभाग, सीतामढ़ी प्रमंडल के अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का नौवां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। ग्रामीण डाक सेवकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन में विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, बघाड़ी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज पिंटू व संघ के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक मो. जाकिर मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी में चिनगी तकिया के बीपीएम नारायण राय को अध्यक्ष व जगदर के एबीपीएम विनोद, रजवाड़ा के बीपीएम सत्येंद्र, दिवारी मतौना के बीपीएम अशोक और महिसौथा के बीपीएम विनय सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।

मलाही के बीपीएम कॉ. देवेंद्र को सचिव बनाया गया। हरपुर भलहा के बीपीएम मो. जियाउल्लाह, बभनगामा के एबीपीएम नंदू, सिरसिया के एबीपीएम प्रवीण, बरहरवा के एबीपीएम श्रीनारायण और हरिबेला के एबीपीएम संजय को उपसचिव बनाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsग्रामीण डाक सेवक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन