फ्लाईदुबई मामला:: मच्छार को बहादुरी पुरस्कार मिले : एफआईपी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारतीय पायलट संघ (एफआईपी) ने सरकार से स्मित मच्छार को बहादुरी पुरस्कार देने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि स्मित ने कठिन हालात में विमान पर नियंत्रण रखा और उसे सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया।

मुंबई, एजेंसी। भारतीय पायलट संघ (एफआईपी) ने शुक्रवार को सरकार से मांग की कि स्मित मच्छार को बहादुरी पुरस्कार दिया जाए। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में संघ के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने कहा, जिन हालात में कैप्टन स्मित ने अपनी ड्यूटी निभाई, वे खास सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा, मुश्किल हालात में भी स्मित विमान पर नियंत्रण रखा, कमांड और सही फैसला लेने की क्षमता दिखाई और आखिरकार विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया।


