स्मित मच्छार को मिले सर्वोच्च वीरता सम्मान

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

वाराणसी में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहसिक काम के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। उन्होंने एक गंभीर हमले को नाकाम किया, जिसके लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान की मांग की जा रही है। मातृशक्तियों ने उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए रामकथा का आयोजन किया।

स्मित मच्छार को मिले सर्वोच्च वीरता सम्मान

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विमान के को-पायलट के हमले को नाकाम करते हुए बहुत से लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की शुभेच्छा के लिए काशी में चौतरफा पूजा-प्रार्थना का क्रम शुक्रवार को जारी रहा। विश्व मांगल्य सभा काशी प्रांत की ओर से रामकथा का आयोजन हुआ। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं काशी के श्रीमहंत स्वामी मोहन भारती ने स्मित मच्छार को भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान देने तक की हिमायत की है। अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठ और धैर्य के परिचायक कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से विश्व मांगल्य सभा काशी प्रांत के बैनर तले नगवां में काशी की मातृशक्तियों ने राम कथा का आयोजन किया।

रामकथा के उपरांत सभी मातृशक्तियों ने कैप्टन के स्वास्थ्य लाभ की कामना से सामूहिक प्रार्थना की। संपूर्ण विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर देने वाले कैप्टन के शतायु होने की कामना भी महिलाओं ने की। कार्यक्रम का संयोजन विश्व मांगल्य सभा के धर्म संस्कृति शिक्षा विभाग की संयोजक सुनीति शुक्ला ने किया।जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं काशी के श्रीमहंत स्वामी मोहन भारती ने कहा कि भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जिस साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया, वह देश के लिए गर्व की बात है। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को केवल प्रशंसा तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि पायलट की असाधारण बहादुरी और लोगों की जान बचाने में निभाई गई भूमिका को देखते हुए उन्हें भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान से सम्मानित करने पर विचार किया जाए। संकट की घड़ी में स्वयं घायल होकर भी दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना भारतीय संस्कार, कर्तव्यबोध और साहस का उदाहरण है। उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से विमानन सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा करने की भी मांग की है। नगर की सामाजिक संस्था भावना, काशी संस्कृति विचार मंच, एंकर्स ग्लोब, सांस्कृतिक संगठन आधार, सनातन संस्था आदि संस्थाओं की ओर से भी वीर कैप्टन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्मित मच्छार को मिले सर्वोच्च वीरता सम्मान