क्रूड ऑयल चोरी मामले में तीन धराए

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

इंडियन ऑयल के क्रूड ऑयल चोरी मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों को धरे जाने की सूचना है। बताया जाता है कि बीते जुलाई में घटित तेल चोरी की घटना के सिल

क्रूड ऑयल चोरी मामले में तीन धराए

झाझा । निज संवाददाता इंडियन ऑयल के क्त्रूड ऑयल चोरी मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों को धरे जाने की सूचना है। बताया जाता है कि बीते जुलाई में घटित तेल चोरी की घटना के सिलसिले में धराए आरोपितों की अभी बीते गुरुवार को तेल चोरी के प्रयास की हालिया घटना में भी संलिप्तता मानी जा रही है। हालांकि,जानकारीनुसार गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बताया जाता है कि सरगना समेत तेल चोरी वारदातों में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस के अनुसार जिन तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है,उनमें झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना के मोदी बीघा,बांका जिला के आनंदपुर का पंकज कुमार तथा सोनो थाना के भीठरा गांव का दीपक कुमार उर्फ योगेंद्र यादव शामिल हैं।

बताया जाता है कि पहले दोनों आरोपितों को उनके घरों से जबकि तीसरे को थाना सिरिस्ता के समीप से गिरफ्त में लिया गया है। झाझा के प्रभारी एसडीपीओ विकास केशव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के दावों को मानें तो धराए आरोपितों ने कांड में संलिप्तता की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार उक्त तीनों को झाझा थाना कांड सं.335/26,दि.15.07.26 के क्त्रम में धरा गया है। तेल चोरी की उक्त घटना झाझा थाना के बाराजोर में हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन के चैनेज सं.431.400 की है। इस संबंध में आईओसी के जसीडीह,देवघर स्थित ऑपेरशन एवं मेंटेनेंस अभियंता अतुल्या शिवम द्वारा झाझा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी (कांड सं.335/26) के अनुसार बीते 14 जुलाई को उजागर हुई क्त्रूड ऑयल की चोरी की उक्त वारदात अज्ञात अपराधियों के संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दी गई थी। घटना के करीब पौने दो माह में भी उक्त मामले में पुलिस को कोई सफलता तो नहीं मिल पाई थी,किंतु कानून की गिरफ्त से दूर रहने में कामयाब रहने वाले तेल चोरों के गिरोह ने इसी बीच बीते 3 सितंबर को भी उसी बाराजोर गांव के पास चैनेज सं.88.20 पर तेल चोरी की फिर एक बार कोशिश की थी। हालांकि सुयोगवश बारिश हो जाने की वजह से इस हालिया घटना में उक्त गिरोह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया था। उक्त नई वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस अब तीन आरोपितों को कानून की गिरफ्त में लेने में कामयाब रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों के अमुसार कीमती कच्चे तेल की चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की दबिश जारी है। इस संबंध में भी आईओसीएल के जसीडीह कार्यालय के अभियंता अतुल्य शिवम के बयान पर झाझा थाने में कांड संख्या 429/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में सामने आई जानकारीनुसार बीते तीन सितंबर को गश्ती दल ने चेनेज 88.20 किमी पर ताजी मिट्टी देखी थी। खुदाई में 20 बोरियां मिलीं थीं जिन्हें गड्ढा छिपाने के लिए डाला गया था। तकनीकी जांच में 12 इंच पाइपलाइन की सुरक्षा कोटिंग कटी मिली थी। किंतु समय रहते खुलासा हो जाने से तेल चोरी की बड़ी घटना टल गई थी। प्राथमिकी में पुराने सिंडिकेट के छह शातिरों को आरोपित बनाया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्रूड ऑयल चोरी मामले में तीन धराए