इंडियन ऑयल कर्मियों ने दी आरपार के आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइंस वर्कर्स यूनियन का आंदोलन मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। प्रयागराज सहित देश के विभिन्न स्थानों पर श्रमिक नौकरी से हटाने, मजदूर विरोधी नीतियों और पुराने समझौतों को लागू न करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन ने कार्रवाई रोकने और वार्ता की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

इंडियन ऑयल कर्मियों ने दी आरपार के आंदोलन की चेतावनी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइंस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले श्रमिकों का आंदोलन लगातार 11वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। देश के तमाम प्रदेशों सहित प्रयागराज में श्रमिकों को हटाने, मजदूर विरोधी नीतियों और पूर्व में हुए समझौतों का पालन नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। यूनियन ने प्रबंधन से श्रमिकों को हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकने और पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने की मांग की है। आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी है। आंदोलन के तहत विभिन्न लोकेशनों पर वर्क टू रूल, लंच बहिष्कार, नारेबाजी और प्रबंधन के साथ असहयोग जैसे तरीके अपनाए जा रहे हैं।

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि श्रमिकों की मांगों पर तत्काल वार्ता कर समाधान निकाला जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों की सेवाएं प्रभावित होने से तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति या बाजार में उपलब्धता पर असर पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उत्तर प्रदेश एटक के उपाध्यक्ष नसीम अंसारी ने सभा ने श्रमिकों से एकजुटता और धैर्य बनाए रखने की अपील की। यूनियन के केंद्रीय महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य श्रमिकों के रोजगार, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है। इस मौके पर प्रधान कार्यालय के मंत्री रवि कुमार, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार, मंत्री नरेंद्र सिंह, उपसभापति अमरनाथ सहित यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडियन ऑयल कर्मियों ने दी आरपार के आंदोलन की चेतावनी