इंडियन नर्सिंग काउंसिल की टीम ने किया भ्रमण

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

इंडियन नर्सिंग काउंसिल की टीम ने बस्ती में सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने मानक की पूर्ति का मूल्यांकन किया और जिला महिला अस्पताल में प्रशिक्षण की स्थितियों का जायज़ा लिया। रिपोर्ट के आधार पर मान्यता जारी होगी, जबकि उल्लंघन की स्थिति में मान्यता रद्द की जा सकती है।

इंडियन नर्सिंग काउंसिल की टीम ने किया भ्रमण

बस्ती, निज संवाददाता। इंडियन नर्सिंग काउंसिल की दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित नर्सिंग का कोर्स संचालित करने वाले सरकारी व निजी संस्थानों का भ्रमण किया। टीम भ्रमण कर यह देख रही है कि संस्थानों में काउंसिल का मानक पूरा किया जा रहा है कि नहीं। टीम की रिपोर्ट के आधार पर संस्थानों की आगे के लिए मान्यता जारी रहेगी। मानक का उल्लंघन पाए जाने पर मान्यता जा सकती है। जिले में एएनएमटीसी में सरकारी संस्थान का संचालन हो रहा है। इसके अलावा लगभग आधा दर्जन निजी संस्थानों में भी नर्सिंग की पढ़ाई हो रही। पढ़ाई कर रही छात्राएं जिला व महिला अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आती हैं।

टीम ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी लिया। टीम ने ऑपरेशन थियेटर व प्रसव कक्ष की व्यवस्था को भी देखा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडियन नर्सिंग काउंसिल की टीम ने किया भ्रमण