दिघलबैंक में 73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

दिघलबैंक में 73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार दिघलबैंक में 73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

दिघलबैंक में 73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

दिघलबैंक, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार शाम कार्रवाई करते हुए 73.03 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिघलबैंक मिडिल स्कूल के समीप इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड पर संध्या करीब साढ़े पांच बजे की गई।

की कार्रवाई

दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एसएसबी के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि दो नेपाली नागरिक नशीले पदार्थ की खेप लेकर बॉर्डर रोड से नेपाल की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही 12वीं वाहिनी एसएसबी के बी समवाय दिघलबैंक और दिघलबैंक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 134 से 600 मीटर दूर दिघलबैंक मिडिल स्कूल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

तलाशी के दौरान उनके पास से 73.03 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरत हेमरम और रघुवीर ताजपुरिया, दोनों निवासी झापा, नेपाल के रूप में हुई है। संयुक्त कार्रवाई एसएसबी 12वीं वाहिनी के बी समवाय दिघलबैंक के कमांडर सह सहायक कमांडेंट मनोज कुमार और दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार के नेतृत्व में की गई। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦यह कार्रवाई किस दिन की गई?−
यह कार्रवाई गुरुवार शाम को की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिघलबैंक में 73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार