ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसमुद्र में ताकत बढ़ाएगी भारतीय नौसेना, तत्काल खरीदेगा 10 शिप बेस्ड ड्रोन

समुद्र में ताकत बढ़ाएगी भारतीय नौसेना, तत्काल खरीदेगा 10 शिप बेस्ड ड्रोन

हिन्द महासागर में अपनी ताकत को और मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना ने तत्काल 10 शिपबॉर्न ड्रोन खरीदने का फैसला किया है। यह ड्रोन प्रतिकूल परिस्थितियों में दुश्मन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने में...

समुद्र में ताकत बढ़ाएगी भारतीय नौसेना, तत्काल खरीदेगा 10 शिप बेस्ड ड्रोन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 14 Aug 2020 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्द महासागर में अपनी ताकत को और मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना ने तत्काल 10 शिपबॉर्न ड्रोन खरीदने का फैसला किया है। यह ड्रोन प्रतिकूल परिस्थितियों में दुश्मन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने में सक्षम होंगे। सरकार के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि रक्षा मंत्रालय के समझ भारतीय नौसेना की ओर से फास्ट ट्रैक मोड में प्रस्ताव लाया गया है। जिसके तहत 10 मानव रहित शिपबॉर्न ड्रोन खरीदने की योजना है। सूत्रों की माने तो यह प्रस्ताव लगभग 1240 करोड़ रुपए का है।

उन्होंने कहा कि नौसेना की योजनाओं के अनुसार ड्रोनों को बड़े युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। इन ड्रोन की मदद से चीनी और अन्य आसपास की गतिविधियों पर नजर रखा जाएगा। योजना के अनुसार, नौसेना को इन ड्रोनों को खुली बोली के माध्यम से हासिल करने और फिर निगरानी और टोही गतिविधियों के लिए अपने युद्धपोतों पर तैनात किए जाने की संभावना है।

भारतीय नौसेना मेडागास्कर से लेकर मलक्का जलडमरूमध्य और उससे आगे के देश के क्षेत्रों में अपनी निगरानी का विस्तार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से समुद्र-संरक्षक-ड्रोन प्राप्त करने की परियोजना पर अलग से काम कर रही है। 

बता दें कि भारतीय नौसेना मेडागास्कर से लेकर मलक्का जलसंधि और उससे आगे के देश के क्षेत्रों में अपनी निगरानी का विस्तार करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से सी गारडियन ड्रोन प्राप्त करने की परियोजना पर अलग से काम कर रही है। वहीं, नौसेने अपने मौजूदा ड्रोनों को अपग्रेड प्रोग्राम के तहत नई तकनीकि से लैस कर रहा है। जिस पर चर्चा के लिए हाल ही में रक्षा मंत्रालय के समाने रखा गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें