ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारत का 'रोमियो' उड़ाएगा दुश्मनों के होश, भारतीय नौसेना में जल्द शामिल होंगे कई खूबियो वाले हेलीकॉप्टर

भारत का 'रोमियो' उड़ाएगा दुश्मनों के होश, भारतीय नौसेना में जल्द शामिल होंगे कई खूबियो वाले हेलीकॉप्टर

दस साल से ज्यादा समय के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडियन नेवी को अब जल्द ही कई खूबियों से भरा 'रोमियो' हेलीकॉप्टर मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक जुलाई के महीने में अमेरिका भारतीय नौसेना...

भारत का 'रोमियो' उड़ाएगा दुश्मनों के होश, भारतीय नौसेना में जल्द शामिल होंगे कई खूबियो वाले हेलीकॉप्टर
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 07 Jun 2021 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

दस साल से ज्यादा समय के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडियन नेवी को अब जल्द ही कई खूबियों से भरा 'रोमियो' हेलीकॉप्टर मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक जुलाई के महीने में अमेरिका भारतीय नौसेना को एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर की पहले खेप सौंप देगा। भारत के जाबांज पायलटों का पहला बैच इन हेलीकॉप्टरों के संबंध में जरुरी ट्रेनिंग लेने के लिए यूएस भी पहुंच चुका है। 

भारत और यूएस ने एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 16,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की डील पर हस्ताक्षर किये थे। यह डील साल 2020 में किया गया था। न्यूज एजेंसी 'ANI' के मुताबिक भारतीय पायलटों का एक बैच ट्रेनिंग के लिए यूएस पहुंच चुका है और जुलाई में तीन हेलीकॉप्टर हमें मिल जाएंगे।पायलटों की ट्रेनिंग पहले फ्लोरिडा में होगी उसके बाद वो कैलिफोर्निया स्थित सैन डियागो जाएंगे। अगर बात इस बेहतरीन हेलीकॉप्टर की विशेषताओं की करें तो यह हेलीकॉप्टर विपरित परिस्थितियों में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में माहिर है। 

यह हेलीकॉप्टर मल्टी-मोड रडार से लैस होगा। इसके अलावा इसमें रात में देख सकने वाले डिवाइस लगे होंगे। यह हेलीकॉप्टर हेलफायर मिसाइल, टारपीडो और अन्य घातक हथियारों से भी लैस होगा। इस हेलीकॉफ्टर को मुख्य रूप से सबमैरीन और जहाजों को ढूंढ निकालने के लिए डिजायन किया गया है। समुद्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी इस हेलीकॉप्टर को महारत हासिल है। रोमियो हेलीकॉप्टर किसी भी सबमरीन या जंगी जहाज से निपटने में सक्षम है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें