कृषि राज्य मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मोहियूद्दीननगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया और पीड़ितों की समस्याओं को सुना। ठाकुर ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करना है।

कृषि राज्य मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मोहिउद्दीननगर, निसं। भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर भवन बलुआही स्थित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से भोजन, आवासन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हरैल, कुरसाहा, चापर तथा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही विद्यापतिनगर के प्रभावित शेरपुर ढेपुरा एवं मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर विस्थापित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधन बाढ़ पीड़ितों तक सही तरीके से पहुंच रहे हैं या नहीं, इसका निरीक्षण करने के उद्देश्य से वे क्षेत्र में पहुंचे हैं।

रामनाथ ठाकुर ने कहा कि यह हमारा जिला है। बाढ़ की इस विषम परिस्थिति में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकृषि राज्य मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा