जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में तिरंगा यात्रा निकाली
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने बीएसएफ के स्मार्ट बॉर्डर को मजबूत करने की योजना की जानकारी दी। मंत्री ने बीएसएफ के जवानों के समर्पण की प्रशंसा की और कहा कि वे देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर जीरो लाइन तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्हें बीएसएफ के स्मार्ट बॉर्डर को मजबूत करने की योजना के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री ने देश की बीएसएफ के जवानों के समर्पण और सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीएसएफ युद्ध और शांति दोनों समय देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है। तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा की भावना के तहत किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:कुढ़नी में शहीद पवन सिंह को दी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें:बलिदान का प्रतीक है तिरंगा:मेयर


