बंगाल में नाव हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में हुए नाव हादसे में मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया। मोदी ने पीड़ित परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी दुख प्रकट किया।

बंगाल में नाव हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को बंगाल में नाव हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी घटना पर शोक जताया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें