प्राइवेट बस उठा ले रही सवारी, परिवहन निगम को रहा नुकसान, बीएमएस ने उठाया मुद्दा

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में भारतीय मजदूर संघ की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और परिवहन तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

प्राइवेट बस उठा ले रही सवारी, परिवहन निगम को रहा नुकसान, बीएमएस ने उठाया मुद्दा

बस्ती, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ शाखा बस्ती की मासिक बैठक रोडवेज परिसर में हुई। इसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा परिवहन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के लिए डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित हुआ। विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने अवैध डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कर रोडवेज निगम को हो रहे आर्थिक नुकसान को रोकने की मांग की। संरक्षक उमेश चन्द्र मिश्र ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता बताया। इस दौरान ज्ञानती सिंह, सचिन गौरव श्रीवास्तव, अनीता चौधरी, निरंकुश शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, रविन्द्र चौधरी, अजय तिवारी, रुद्र नारायण राय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsप्राइवेट बस उठा ले रही सवारी, परिवहन निगम को रहा नुकसान, बीएमएस ने उठाया मुद्दा