अरविंद बने जूनियर भारतीय हैण्डबॉल टीम के कोच

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम को 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। यह प्रतियोगिता 15 से 26 जुलाई तक चुझोउ, चीन में होगी। टीम का प्रशिक्षण कैंप 3 से 13 जुलाई तक जमशेदपुर टाटा में होगा, जिसका नेतृत्व कोच अरविंद कुमार यादव करेंगे।

अरविंद बने जूनियर भारतीय हैण्डबॉल टीम के कोच

गोरखपुर। चुझोउ (चीन) में 15 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैण्डबाल चैम्पियशिप 2026 में जूनियर भारतीय हैण्डबॉल टीम भी प्रतिभाग करेगी। इस प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर टाटा में 03 से 13 जुलाई तक टीम का प्रशिक्षण कैम्प लगाया जाएगा, जिसका नेतृत्व पूर्वोत्तर रेलवे हैण्डबॉल टीम के कोच अरविन्द कुमार यादव करेंगे। वर्तमान में अरविन्द कुमार यादव गोरखपुर छावनी स्टेशन पर बतौर डिप्टी कामर्शियल सुपरवाइजर कार्यरत हैं। उनके जूनियर भारतीय हैण्डबॉल टीम का कोच बनाए जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही बधाई प्रेषित की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।