जापान में होने वाली विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी खुशनुमा का चयन

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

जापान में होने वाली विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी खुशनुमा का चयनजापान में होने वाली विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी खुशनुमा का

जापान में होने वाली विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी खुशनुमा का चयन

क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट निवासी खिलाड़ी खुशनुमा का अंतरराष्ट्रीय खेल जिउ-जित्सु महासंघ (एसजेजेआईएफ) भारत की ओर से जापान में आयोजित होने वाली विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय खेल जिउ-जित्सु महासंघ (एसजेजेआईएफ) भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जिउ-जित्सु चैंपियनशिप एवं विश्व कप चयन ट्रायल-2026 में 54.4 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि 29 जुलाई को गुरुग्राम हरियाणा में खेले गए गेम के दौरान मिली है। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 6 सितंबर 2026 तक टोक्यो (जापान) के योयोगी राष्ट्रीय व्यायामशाला में होगा, जहां खिलाड़ी खुशनुमा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। खुशनुमा गांव में बने अखाड़े में संदीप पहलवान के साथ नियमित अभ्यास करती रही है और आस-पास के क्षेत्र के दंगलो में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती रही है। फिलहाल खुशनुमा औरंगाबाद की एक कराटे एकेडमी में बिट्टू कुमार के साथ प्रतिदिन प्रैक्टिस करती है.

मजदूर की बेटी करेगी देश का नाम रोशन

जहांगीराबाद नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है। पिता पप्पन खां गांव में मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। परिवार में खुशनामा के अलावा 2 भाई व 2 बहिन हैं। खुशनुमा चौथे नंबर की है। खुशनुमा का कहना है कि वह अपने देश का नाम रोशन करना चाहती है.

1.75 लाख रुपये होगा व्यय, ग्रामीण करेंगे एकत्रित

अंतरराष्ट्रीय खेल जिउ-जित्सु महासंघ (एसजेजेआईएफ) भारत की ओर से जारी चयन पत्र के अनुसार भागीदारी की पुष्टि के लिए यात्रा, वीजा, होटल और अन्य आधिकारिक खर्च मिलाकर करीब 1.75 लाख रुपये का अनुमानित खर्च बताया गया है। खुशनुमा के परिवार वाले इस खर्च को वहन करने में सक्षम नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों ने तय किया है कि वह आपस में पैसे एकत्रित करके खूशनुमा को खेलने जापान भेजेंगे.

सामान्य प्रश्न

खुशनुमा ने कौन सा खेल खेला है?
खुशनुमा ने जिउ-जित्सु खेला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजापान में होने वाली विश्व जिउ-जित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी खुशनुमा का चयन