ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLIVE: होली के जश्न में डूबा देश, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, MP के महाकाल मंदिर में भी मना रंगोत्सव

LIVE: होली के जश्न में डूबा देश, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, MP के महाकाल मंदिर में भी मना रंगोत्सव

आज पूरे देश होली के जश्न में डूब गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, 'रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।...

LIVE: होली के जश्न में डूबा देश, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, MP के महाकाल मंदिर में भी मना रंगोत्सव
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 10 Mar 2020 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आज पूरे देश होली के जश्न में डूब गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, 'रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, 'रंगों का यह उत्सव आप सब के जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

LIVE Updates:

>> बिहार में दिव्यांगजनों ने खेली होली। इस दौरान वे पारंपरिक होली गीत गाए।

>> राजस्थान में विदोशी सैलानियों ने भी होली खेली।

>> गुजरात में भी होली की धूम। 

होली का रंग मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है। उज्जैन के महाकाल मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी आज पूरे विधि-विधान से होली खेली जा रही है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भी होली की धूम देखने को मिली है।

रंगों का त्योहार होली देशभर में मस्ती और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व होली भारत में तीन दिनों तक मनाई जाती है। पहले दिन होलिका दहन, दूसरे दिन धुलेंड़ी यानी धूल या होलिका के राख की होली और तीसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। देश की कई इलाकों में कई दिनों तक रंगबाजी के साथ फगुआ भी होता है। फगुआ में लोग टोलिया बनाकर होली के मस्ती भरे पारंपरिक गीत गाते हैं और एक-दूसरे रंग व गुलाल की बौछार करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें