आईआईए की राष्ट्रीय एकजुटता पर जोर दिया
गोमतीनगर स्थित आईआईए भवन में इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन का 42वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने नई टीम को शपथ दिलाई और उद्योग हित को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम में एमएसएमई को 'लोकल टू ग्लोबल' में तैयार करने के लक्ष्य पर ज़ोर दिया गया।

गोमतीनगर स्थित आईआईए भवन में इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए ) के वर्ष 2026-27 के लिए 42वें शपथ ग्रहण समारोह के बाद 317वीं केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। इसमें प्रदेश के जनपदों के साथ दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखण्ड, पंजाब एवं हरियाणा से आए केंद्रीय पदाधिकारियों, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय सचिवों, चैप्टर अध्यक्षों, विषय समिति अध्यक्षों एवं उद्योगजनों ने सहभागिता की। संगठन की राष्ट्रीय एकजुटता पर जोर दिया गया। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने संगठन की नई टीम को शपथ दिलाते हुए सभी पदाधिकारियों से उद्योग हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, महासचिव दीपक कुमार बजाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश के. अग्रवाल, सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय सचिवों, चैप्टर अध्यक्षों, विषय समिति अध्यक्षों तथा देशभर से आए उद्योग प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कहा कि वर्ष 2026-27 में आईआईए का प्रमुख उद्देश्य भारतीय एमएसएमई को 'लोकल टू ग्लोबल' की अवधारणा के साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना और विकसित भारत-2047 के निर्माण में उद्योग जगत की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान 11वें इंडिया फूड एक्सपो की अवधारणा, उद्देश्य एवं वैश्विक महत्व से अवगत कराया गया। सभी चैप्टरों से अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख फूड प्रोसेसिंग एवं संबद्ध उद्योगों को 11वें इंडिया फूड एक्सपो से जोड़ने का आह्वान किया गया। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन एवं सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स के मध्य ऊर्जा दक्षता एवं सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लनि एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। आईआईए की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल और सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर्स एंड मैनेजर्स की ओर से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड चैप्टर के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने हस्ताक्षर किए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


