भारतीय हॉकी टीम में करण का चयन हुआ
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादगाजियाबाद के हॉकी खिलाड़ी करण गौतम को ओमान में होने वाली एशियन यूथ हॉकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। करण डिफेंडर के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने हाल ही में अंडर-18 एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

गाजियाबाद, वंदना। हॉकी खिलाड़ी करण गौतम का चयन भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। ओमान में होने वाली एशियन यूथ हॉकी चैंपियनशिप में करण भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह बतौर डिफेंडर टीम में शामिल हुए हैं। हाल ही में जापान में हुई अंडर-18 एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को हराकर ट्रॉफी देश के नाम की थी। इस जीत में करण गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करण गौतम ने बताया कि वह चैंपियनशिप के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। वह हर मैच में टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनकी सफलता की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


