ब्रिटिश अकादमी का इंटरनेशनल फेलो चुनी गई सीमा अलवी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी ने अशोका विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सीमा अलवी को वर्ष 2026 के लिए ब्रिटिश अकादमी का इंटरनेशनल फेलो चुने जाने पर बधाई दी। यह उनके अत्यधिक शैक्षणिक और शोध कार्य का वैश्विक सम्मान है, जो भारतीय इतिहास लेखन और देश की अकादमिक प्रतिष्ठा के लिए गर्व का विषय है।

ब्रिटिश अकादमी का इंटरनेशनल फेलो चुनी गई सीमा अलवी

मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी के अध्यक्ष शारिक अलवी तथा महासचिव डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने अशोका विश्वविद्यालय की इतिहासकार, प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रोफेसर सीमा अलवी को वर्ष 2026 के लिए ब्रिटिश अकादमी का इंटरनेशनल फेलो चुने जाने पर बधाई दी। डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रोफेसर सीमा अलवी का यह सम्मान उनकी असाधारण शैक्षणिक एवं शोधपरक उपलब्धियों का वैश्विक सम्मान है। यह भारतीय इतिहास लेखन, लखनऊ की समृद्ध बौद्धिक परंपरा तथा देश की अकादमिक प्रतिष्ठा के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।