खरपतवारनाशी दवा पैराक्वाट पर लगा प्रतिबंध

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, विषाक्तता की घटनाएं, और एंटीडोट की अनुपलब्धता के कारण Paraquat Dichloride पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह विनाशकारी खरपतवार नाशक 70 से अधिक देशों में पहले से ही प्रतिबंधित है। हितधारकों को 13 अगस्त तक आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

खरपतवारनाशी दवा पैराक्वाट पर लगा प्रतिबंध

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। केंद्र सरकार ने पौधों की रक्षा के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के लिए आदेश जारी किया है। इस पर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी। यह प्रतिबंध मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल असर, पॉइजनिंग की घटनाओं और किसी खास एंटीडोट के न होने पर लगाया गया है।उपनिदेशक कृषि रक्षा डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि पौधों की रक्षा करने वाले इस खरपतवार नाशक को विभिन्न वजहों से 70 से ज्यादा देशों में प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसमें प्रमुख वजह मनुष्यों और पशुओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला इसका प्रतिकूल असर है।

हितधारकों से मसौदा प्रतिबंध आदेश पर 13 अगस्त तक अपनी आपत्तियां भेजने को कहा गया है। बहरहाल, उद्योग सूत्रों के अनुसार, पैराक्वाट डाइक्लोराइड एक नॉन-सेलेक्टिव खरपतवारनाशी है। इसे कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में खरपतवारों और घासों को नियंत्रित करने के लिए पंजीकृत किया गया है। यह विश्व स्तर पर और भारत में आधुनिक खरपतवार प्रबंधन प्रणालियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत में पैराक्वाट डाइक्लोराइड (24 प्रतिशत एसएल या घुलनशील तरल) सबसे व्यापक रूप से बिकने वाला खरपतवार नाशक है। चाय, कॉफी, कपास, धान, गन्ना, मक्का, रबर, अंगूर, गेहूं और अन्य पौधरोपण फसलों में इसका व्यापक उपयोग किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsखरपतवारनाशी दवा पैराक्वाट पर लगा प्रतिबंध