दुबई से मृत प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर लाने की प्रक्रिया तेज

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

दुबई में दिवंगत हुए बगोदर प्रखंड के तिरला गांव निवासी प्रवासी मजदूर स्व. लालचंद महतो के शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आवश्यक दस्तावेज मिलने पर पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद की जाएगी। विधायक नागेन्द्र महतो ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।

दुबई से मृत प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर लाने की प्रक्रिया तेज

बगोदर, प्रतिनिधि। दुबई में दिवंगत हुए बगोदर प्रखंड के तिरला गांव निवासी प्रवासी मजदूर स्व. लालचंद महतो के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारत लाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में सकारात्मक जवाब भेजा है।

विदेश मंत्री को लिखा पत्र

बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने कुछ दिन पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मांग की थी कि दिवंगत लालचंद महतो के शव को स्वदेश लाया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए। विधायक के पत्र पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय के मंत्री कार्यालय से अवर सचिव बिभूति नाथ पांडेय ने जवाब भेजा है। जवाब में बताया गया है कि दुबई स्थित भारतीय कॉन्सुलेट इस मामले की लगातार निगरानी कर रहा है। कॉन्सुलेट स्थानीय अधिकारियों और मृतक के परिजनों के सीधे संपर्क में है।

आवश्यक दस्तावेज

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया के लिए परिजनों से कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। इनमें पावर ऑफ अटॉर्नी, आय प्रमाण पत्र और मृतक की पत्नी के पिछले छह माह का बैंक स्टेटमेंट शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि आवश्यक दस्तावेज मिलते ही कॉन्सुलेट मृत्यु का पंजीकरण कराने और पार्थिव शरीर को भारत लाने में हरसंभव सहयोग करेगा।

परिवार की सहायता

इस संबंध में विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि वे पूरे मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उनकी प्राथमिकता है कि स्व. लालचंद महतो का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव तिरला पहुंचे। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। तिरला गांव में इस खबर के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सभी को उम्मीद है कि जल्द ही लालचंद का शव वतन पहुंचेगा।

प्रश्नोत्तर

लालचंद महतो के शव को भारत लाने की प्रक्रिया किस मंत्रालय द्वारा देखी जा रही है?
लालचंद महतो के शव को भारत लाने की प्रक्रिया विदेश मंत्रालय द्वारा देखी जा रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।