ओटीटी के लिए आईटी नियमों में बदलाव कर सकती है सरकार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, एजेंसी। फिल्म सतलुज बिना सेंसर के ओवर द टॉप (ओटीटी) पर ओटीटी पर रिलीज होने के बाद केंद्र सरकार आईटी नियम-2021 में बदलाव करने पर विचार कर

ओटीटी के लिए आईटी नियमों में बदलाव कर सकती है सरकार

फिल्म सतलुज के बिना सेंसर के रिलीज होने के बाद हो रहा विचार नई दिल्ली, एजेंसी। फिल्म सतलुज बिना सेंसर के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद केंद्र सरकार आईटी नियम-2021 में बदलाव करने पर विचार कर रही है, ताकि कोई भी फिल्म सीधे रिलीज नहीं हो सके। दरअसल, इस फिल्म को बिना किसी मंजूरी के जारी कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि सरकार ओटीटी पर किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन और मंजूरी लेने के लिए जरूरी नियम लागू करने पर विचार कर रही है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिना सेंसर वाली फिल्म सतलुज को दिखाने के लिए इंटरमीडियरी जी-5 के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी सरकारी स्तर पर मंथन किया जा रहा है।

बताया जाता है कि सतलुज पर सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) विचार कर रहा था और इसमें कई कट (हटाने वाले हिस्से) सुझाए गए थे। हालांकि, तीन जुलाई को अचानक फिल्म रिलीज होने के दो दिन बाद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए सरकार के आदेश पर फिल्म को जी-5 से हटा दिया गया था। बिना प्रमाणन के फिल्म सतलुज की स्क्रीनिंग के संबंध में सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कानून लागू करे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।