खेल : आईजीयू प्रणवी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देगा
इनाम आईजीयू प्रणवी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देगा नई

इनाम आईजीयू प्रणवी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देगा
पुरस्कार की घोषणा
नई दिल्ली। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने एशियाई खेलों में भारत की पहली महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता प्रणवी उर्स के लिए रविवार को 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। प्रणवी एशियाई खेलों में व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय गोल्फर हैं। उनसे पहले लक्ष्मण सिंह ने 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों और शिव कपूर ने 2002 के बुसान एशियाई खेलों में यह उपलब्धि हासिल की थी। प्रणवी के साथ ही एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय गोल्फ टीम की प्रत्येक सदस्य को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। भारतीय टीम में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी शामिल थीं। आईजीयू अध्यक्ष बृजिंदर सिंह ने कहा, एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पुरुष हॉकी टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा की
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को साढ़े पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियाई खेलों में दूसरी बार पुरुष हॉकी का स्वर्ण जीता। इससे एक दिन पहले महिला टीम ने भी फाइनल में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद चैंपियन बनी थी। दोनों टीमों ने ओलंपिक टिकट भी हासिल किया था। यह पहली बार है जब एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक जीता है। ओडिशा सरकार 2036 तक भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की आधिकारिक प्रायोजक है। वर्ष 2018 में ओडिशा राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करने वाला देश का पहला राज्य बना था।


