विदेश मंत्री जयशंकर आज से दो दिवसीय रूस दौरे पर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से मॉस्को के दौरे पर जाएंगे। वे रूस के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, और अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे। जयशंकर रूस के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मिलकर भारत-रूस सहयोग का जायजा लेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से मॉस्को के दो दिन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे रूस के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया कि विदेश मंत्री रूस के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ मिलकर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।


