सर्किल रेट बढ़ाने व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन युवा ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने उचित मुआवजे की कमी और अवैध आवासीय कॉलोनियों के निर्माण पर चिंता जताई। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं।

भारतीय किसान यूनियन युवा ने बुधवार को किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह और जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने पंचायत को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि जिले में गंगा एक्सप्रेसवे, जिला निर्माण, मध्य गंगा नहर और औद्योगिक कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए किसानों की भूमि अधिगृहित की जा रही है। उनका आरोप है कि वर्षों से सर्किल रेट में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई, जिसके चलते किसानों को जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। साथ ही खिरनी पुलिस चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी दी।
नेताओं ने बहजोई, चंदौसी और संभल में कृषि भूमि पर कथित अवैध आवासीय कॉलोनियों के निर्माण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग पर तत्काल रोक नहीं लगी तो भाकियू आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह, विजय सिंह, वीरेश यादव, भूरे सिंह, शंकर सिंह आर्य, अनुज वार्ष्णेय, इंद्रपाल सिंह यादव, दिनेश यादव, केपी राणा, अशोक यादव, मुलायम सिंह, ओम शरण, पंकज यादव, सचिन त्यागी, नितेंद्र प्रधान, दुर्गेश कुमार, भान सिंह, इदरीश, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


