मांगों के समर्थन में भारतीय किसान सभा शेखपुरा से पटना तक करेगा आंदोलन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान सभा 5 प्रमुख मांगों के समर्थन में 2 अक्टूबर को पटना में संकल्प सभा और 31 अक्टूबर को धरना आयोजित करेगी। मांगों में खेतिहर जमीन की चकबंदी, सिंचाई की गारंटी, एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट का कार्यान्वयन और किसानों के लिए पेंशन का निर्धारण शामिल है।

मांगों के समर्थन में भारतीय किसान सभा शेखपुरा से पटना तक करेगा आंदोलन

मांगों के समर्थन में भारतीय किसान सभा शेखपुरा से पटना तक करेगा आंदोलन दो अक्टूबर को पटना में संकल्प सभा तो 31 अक्टूबर को शहर में धरना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान सभा शेखपुरा से लेकर पटना तक आंदोलन करेगा। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सभा के प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद ने बताया कि खेतिहर जमीन की चकबंदी करने, किसानों को सिंचाई की गारंटी देने, एमएसपी की गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, किसानों को पांच हजार रुपया का पेंशन देने व राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करने की मांग को लेकर भारतीय किसान सभा लंबे समय से आंदोलन चला रहा है।

अब इन्हीं मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को शहर के पटेल चौक पर धरना दिया जायेगा। जबकि, दो अक्टूबर को पटना में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष संकलय सभा का आयोजन किया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में सभा के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ यादव, सरयुग कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, रंजन कुशवाहा आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमांगों के समर्थन में भारतीय किसान सभा शेखपुरा से पटना तक करेगा आंदोलन