भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव के आवास पर एक बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिल

भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन

भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव के आवास पर एक बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में राजेश कुमार सक्सेना को जिला महामंत्री, सलीम को जिला उपाध्यक्ष, तोताराम सैनी को जिला कोषाध्यक्ष तथा रोहित यादव को जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव ने कहा वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेंदारी निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाते हुए किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। राष्ट्रीय संरक्षक नरेश कुमार गुप्ता ने सरकार से मांग की कि अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को उनका मुआवजा जल्द से जल्द मिलना चाहिए।

इस अवसर पर राधेश्याम यादव, भ्रमपाल सिंह, राजाराम लोधी, दीपक गुप्ता, मुकुल यादव, अनिकेत चौहान, प्रियांशु सिंह, रोहित ठाकुर, राहुल सैनी, सरदार पवनदीप सिंह बाजवा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन