जनगणना में लगे कर्मियों का मानदेय जारी करने की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान यूनियन के शिक्षक प्रकोष्ठ ने जनगणना में तैनात कर्मियों के मानदेय के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण का कार्य 20 जून को पूरा हो चुका है, लेकिन कर्मियों को अभी तक उनका निर्धारित मानदेय नहीं मिला है।

जनगणना में लगे कर्मियों का मानदेय जारी करने की मांग उठाई

भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ ने जनगणना में तैनात कर्मियों का मानदेय जारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कविता मीणा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य 20 जून को पूरा हो चुका है। इस कार्य में जनपद के सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणकों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्य के सापेक्ष निर्धारित प्रशिक्षण मानदेय एवं मकान सूचीकरण मानदेय अभी तक जनपद की किसी भी तहसील से जारी नहीं किया गया है, जबकि प्रदेश के कई अन्य जनपदों में कर्मियों को मानदेय का भुगतान किया जा चुका है।उन्होंने

जिलाधिकारी से मांग की कि जनगणना कर्मियों का लंबित मानदेय शीघ्र जारी कराया जाए, जिससे आगामी चरणों में सभी कार्मिक पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं मनोयोग के साथ जनगणना कार्य में सहयोग कर सकें।---------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।